गुरुदेव नगर आश्रम में मना झूलनोत्सव
स्थानीय थाना क्षेत्र मड़िहान के गुरुदेव नगर आश्रम में नाग पंचमी के शुभ अवसर पर झूला का आयोजन किया गया। जिसमें गढ़वा घाट के श्री सरनानंद स्वामी जी का गुरुदेव नगर आश्रम में बहुत ही स्वागत ढोल मजीरा के साथ दिव्य झूला देखने के लिए मिला।
जासं, कलवारी (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र मड़िहान के गुरुदेव नगर आश्रम में नाग पंचमी के शुभ अवसर पर झूला का आयोजन किया गया। जिसमें गढ़वा घाट के श्री सरनानंद स्वामी जी का गुरुदेव नगर आश्रम में बहुत ही स्वागत ढोल मजीरा के साथ दिव्य झूला देखने के लिए मिला। क्षेत्र के कई गांव व शहरों से हजारों भक्त दर्शन करने के लिए कब से लाइन लगाकर खड़े थे। स्वामी जी के झूला पर बैठने के बाद आरती, पूजन व विरहा हुआ। गुरुदेव नगर में बहुत पहले से नाग पंचमी के शुभ अवसर पर झूला किया जाता है। भक्तो के लिये भंडारे की व्यवस्था भी किया जाता है। जिसमें गड़वा घाट के मालिकार तथा झखाही के मालिकार गुरुदेव के मालिकार रहबर दर्सनान्द, सहज प्रकासनांद, विशाल सेवानंद, धर्मजोगानंद, परम विद्यानांद आदि बाबा उपस्थित रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप