Move to Jagran APP

-पं. दीनदयाल की सोच, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास की किरण : रमाशंकर पटेल

जागरण संवाददाता मीरजापुर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को जिले के सभी ब्लाक

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Sep 2021 06:42 PM (IST)Updated: Sat, 25 Sep 2021 06:42 PM (IST)
-पं. दीनदयाल की सोच, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास की किरण : रमाशंकर पटेल
-पं. दीनदयाल की सोच, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे विकास की किरण : रमाशंकर पटेल

जागरण संवाददाता, मीरजापुर :

prime article banner

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शनिवार को जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर गरीब कल्याण दिवस के रूप में मनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि पंडितजी गरीबों व लाचार लोगों की सेवा करने में रुचि रखते थे। उनके आदर्शों व विचारों के अनुसार कार्य करने से देश का विकास होगा। उन्होंने निर्धन व लाचार लोगों की सेवा कर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। इसी सोच के अनुरूप भाजपा सरकार ने समाज की मुख्यधारा से कटे लोगों को जोड़कर दीनदयाल के सपनों को साकार करने का प्रयास किया है।

राजगढ़ ब्लाक मुख्यालय परिसर में गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने कहा कि 2024 तक हर गरीब का पक्का मकान होगा। जल्द ही हर-घर नल से शुद्ध पानी मिलेगा। सड़कों का भी जल्द कायाकल्प होगा। एक माह बाद गांव-गांव 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी। ऊर्जा राज्यमंत्री ने मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। 200 लोगों को निश्शुल्क दवाइयां भी बांटी गई। कोविड-19 टीकाकरण शिविर भी लगाया गया। इसमें 120 लोगों को प्रथम व द्वितीय डोज लगाया गया। मेले में किसानों ने केले की प्रजाति दिखाई। नपा अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय की 105वीं जयंती पर शिवपुर स्थित रामगया घाट पर साफ-सफाई एवं कूड़ा उठाकर श्रमदान किया। घाट पर विभिन्न पौधों का पौधारोपण भी किया।

समाज के सर्वांगीण विकास से होगा

देश का उत्थान

चुनार : नरायनपुर ब्लाक परिसर में गरीब कल्याण दिवस पर मेले का आयोजन किया गया। चुनार विधायक अनुराग सिंह, डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार व ब्लाक प्रमुख चंद्रप्रकाश सिंह ने दीप प्रज्जवलन कर मेले का शुभारंभ किया। विधायक ने कहा, भाजपा की नीति है कि अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का भी सर्वांगीण विकास हो, तभी देश का उत्थान होगा। मेले में कुल 22 विभागों ने स्टाल लगाया था। संचालन बीडीओ पवन कुमार सिंह ने किया। गर्भवती महिलाओं की गोदभराई के साथ ही नवजात का अन्न प्रासन भी विधायक व डीएम ने किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.