लोकल फाल्ट ठीक करने में लग गए छह घंटे
सोनपुर गांव में स्थित कलकलिया नदी के पास मंगलवार की सुबह शार्ट सर्किट की वजह से 33 हजार केवीए की विद्युत वायर टूट गई। जिसे बनाने में विभाग के कर्मचारियों को छह घंटे का समय लग गया। पिरल्लीपुर स्थित विद्युत सब स्टेशन से अहरौरा सब स्टेशन पर विद्युत आपूर्ति की जाती है। मंगलवार की सुबह छह बजे सोनपुर के पास आपूर्ति बाधित हो गई। गर्मी के मौसम में घंटों विद्युत सप्लाई नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने जानकारी हासिल किया तो पता चला कि लोकल फाल्ट होने के चलते आपूर्ति बाधित है।
जासं, अहरौरा (मीरजापुर) : सोनपुर गांव में स्थित कलकलिया नदी के पास मंगलवार की सुबह शार्ट सर्किट की वजह से 33 हजार केवीए की विद्युत वायर टूट गई। जिसे बनाने में विभाग के कर्मचारियों को छह घंटे का समय लग गया। पिरल्लीपुर स्थित विद्युत सब स्टेशन से अहरौरा सब स्टेशन पर विद्युत आपूर्ति की जाती है। मंगलवार की सुबह छह बजे सोनपुर के पास आपूर्ति बाधित हो गई। गर्मी के मौसम में घंटों विद्युत सप्लाई नहीं होने पर स्थानीय लोगों ने जानकारी हासिल किया तो पता चला कि लोकल फाल्ट होने के चलते आपूर्ति बाधित है।