कोरोना से लड़ने के लिए करें आरोग्य सेतु एप्प इंस्टाल
आरोग्य सेतु एप लांच होने के बाद से लोग लगातार इसे अपने फोन में इंस्टाल कर रहे हैं। इस एप्प का अधिक से अधिक प्रयोग करने की अपील लगातार की जा रही है। इसी क्रम में चुनार विधायक अनुराग सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्रवासियों को आरोग्य सेतु एप के बारे में जानकारी देते हुए इसे इंस्टाल करने की अपील की।
जासं, चुनार : आरोग्य सेतु एप लांच होने के बाद से लोग लगातार इसे अपने फोन में इंस्टाल कर रहे हैं। इस एप्प का अधिक से अधिक प्रयोग करने की अपील लगातार की जा रही है। चुनार विधायक अनुराग सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्रवासियों को आरोग्य सेतु एप के बारे में जानकारी देते हुए इसे इंस्टाल करने की अपील की। कहा कि प्रधानमंत्री कोविड-19 से लड़ाई में इस एप की खूबियां पहले ही बता चुके हैं अब हमें और आपको इस एप को इंस्टाल कर इसका प्रयोग करना है। ये एप्प कोविड-19 के प्रसार की जानकारियां साझा करता है और सूचित करता है कि आपके आस-पास का कोई व्यक्ति इससे पीड़ित है। इसके साथ ही जब आपके आसपास के अधिक लोग इसे डाउनलोड करेंगे तो आरोग्य सेतु अधिक प्रभावी होगा। विधायक ने जनपद के लोगों से अपील की कि सभी अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों से इस ऐप को डाउनलोड करने का आग्रह करें। ताकि सरकार का यह एप लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे और जोखिम का आकलन करने में मदद कर सके।े