बच्चों ने बिखेरी इंद्रधनुषी छटाएं
गर के रामबाग में स्थित ग्लेनहिल स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं की एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का देर रात तक भरपूर मनोरंजन किया। बच्चों द्वारा बेटी बचाओ विषय पर प्रस्तुत नृत्य नाटिका की गंभीर प्रस्तुति ने लोगों के सोचने पर मजबूर कर दिया।
जासं, चुनार (मीरजापुर) : नगर के रामबाग में स्थित ग्लेनहिल स्कूल का वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का देर रात तक भरपूर मनोरंजन किया। शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व एमएलसी लक्ष्मण आचार्य व सिने अभिनेता हेमंत पांडेय, चेयरमैन आफताब अहमद ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुख्य अतिथि लक्ष्मण आचार्य ने बच्चों के कार्यक्रमों की सराहना की। सिने अभिनेता हेमंत पांडेय ने संस्मरणों को साझा किया। छात्रा शांभवी ¨सह, श्रेयसी, आरती अवस्थी ने संचालन किया। स्वागत डायरेक्टर स्वाति पांडेय व आभार ¨प्रसिपल डीके मिश्रा ने किया।