विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर के लहुरियादह गांव में मां- बेटी की तरह लिपट कर रोईं दिव्या म‍ित्‍तल और दुईजी देवी

By Rakesh Kumar Mishra Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 16 Oct 2026 07:22 PM (IST)

पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने मीरजापुर के लहुरियादह गांव का दौरा किया, जहां उनका ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। ...और पढ़ें

HighLights

  1. पूर्व DM दिव्या मित्तल लहुरियादह गांव पहुंचीं।

  2. दुईजी देवी से भावुक मिलन, गले लगकर रोईं।

  3. गांव के विकास और स्कूल निर्माण का आश्वासन।

जागरण संवाददाता, ड्रमंडगंज (मीरजापुर)। पूर्व जिलाधिकारी दिव्या मित्तल शुक्रवार शाम को लहुरियादह गांव पहुंची। दिव्या मित्तल का काफिला बुजुर्ग महिला दुईजी देवी के घर के सामने रूका। जहां ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ दिव्या को माला पहनाकर स्वागत किया। दुईजी देवी ने दिव्या को माला पहनाई तो भावुक होकर दिव्या मित्तल दुईजी से गले से लिपटकर रोने लगी।

तीन वर्ष बाद दिव्या को अपने साथ पाकर दुईजी देवी की आंसुओं की धार बहने लगी। दिव्या ने दुईजी देवी से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछकर उनका कुशलक्षेम जाना। दुईजी देवी ने दिव्या मित्तल से कहा"बहुत दिन से तोहार इंतजार करत रहे बिटिया आजु हमार इच्छा पूरी होइगइ हम तोहके जी भरि क देखि लिहा देवी मइया तोहरे ऊपर कृपा बनावइ, गांव में तोहरे मेहरबानी से पानी क संकट दूर होइग अब स्कूल बनवाइ द अउर हमके आवास देवाइद"।

दिव्या ने उच्च प्राथमिक विद्यालय की मांग करने वाली देवकली को माला पहनाकर उनसे गले मिली। कहा कि अधर में पड़े स्कूल के निर्माण के लिए पुरजोर कोशिश करूंगी।इसके बाद दिव्या मित्तल भैसोड़ बलाय पहाड़ गांव में दुर्गा पंडाल में पहुंचकर दर्शन किया। लहुरियादह गांव में ग्रामीणों संग शिव मंदिर में जाकर दर्शन पूजन किया।दिव्या मित्तल ने लहुरियादह गांव के लोगों से कहा कि आपका प्रेम और स्नेह आजीवन नही भूलूंगी।

मुझे देश को सोने की चिड़िया नही बल्कि सोने का शेर बनाना है ताकि हमारे देश को कोई कमजोर न कर सके।कहा कि लहुरियादह के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करूंगी।इस दौरान विनोद गुप्ता, संजय सिंह,श्याम जनम दुबे, राजेश सिंह राष्ट्रवादी,रमेश यादव, मेवालाल यादव ग्राम प्रधान पवांरी कलां जितेंद्र सिंह, अरूण मिश्र,संजय सिंह,संते कोल, पीयूष शुक्ला सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।