मंडल प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को दिए महत्वपूर्ण टिप्स
जागरण संवाददाता चुनार (मीरजापुर) टेकौर स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को भाजपा मंडल च
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : टेकौर स्थित सामुदायिक भवन में मंगलवार को भाजपा मंडल चुनार के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें अलग-अलग सत्रों में वक्ताओं ने संगठन की मजबूती और सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण टिप्स दिए। वक्ताओं ने अपने संबोधन में पार्टी की नीति, उद्देश्य, भावना, सकारात्मक विचार व भाजपा के इतिहास समेत व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया। इसके पूर्व शिविर का शुभारंभ केंद्रीय कृषि अनुसंधान आयोग के सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह, मंडल अध्यक्ष चंद्रहास गुप्ता ने किया।
देवेंद्र प्रताप सिंह ने पहले सत्र में भाजपा का इतिहास बताते हुए संगठन की विचारधारा पर प्रकाश डाला। दूसरे सत्र में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनंजय सिंह ने संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा एक संगठन ही नहीं एक सोच है। तृतीय सत्र की वक्ता के रूप में भाजपा प्रदेश मंत्री अनामिका चौधरी ने 2014 के बाद की जन कल्याणकारी योजनाओं और उससे देश के बड़े जनमानस वर्ग पर पड़े प्रभाव के बारे में जानकारी दी। चौथे सत्र को जिला कार्यसमिति के सदस्य गोपाल जी पांडेय व पांचवें सत्र को हंसराज यादव यादव ने संबोधित करते हुए भारत की वैचारिक मुख्य धारा और व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी दी। रवींद्र नारायण सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन अभिलाष राय व आलोक श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान जिला प्रतिनिधि नंदलाल केशरी, बचाऊ लाल सेठ, विजय बहादुर सिंह, श्यामधर चतुर्वेदी, रामआसरे यादव, मोहन यादव, जयेंद्र दास, निर्मला सिंह आनंद आदि थे।