Move to Jagran APP

आईजी ने सहायक उपनिरीक्षक की पदोन्नित पर लगाया स्टार

जागरण संवाददाता मीरजापुर पुलिस महानिरीक्षक विध्याचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्तव ने रेंज कार्या

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 07:34 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 07:34 PM (IST)
आईजी ने सहायक उपनिरीक्षक की पदोन्नित पर लगाया स्टार
आईजी ने सहायक उपनिरीक्षक की पदोन्नित पर लगाया स्टार

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : पुलिस महानिरीक्षक विध्याचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्तव ने रेंज कार्यालय में नियुक्त सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) संतोष कुमार शर्मा के कंधे पर प्रोन्नत होने पर स्टार लगाकर सम्मानित किया। संतोष उप निरीक्षक (लेखा) पद पर पदोन्नत हुए हैं।

loksabha election banner

आईजी ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहें और दूसरे साथियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनें।

संतोष शर्मा वर्ष 2000 में सहायक उपनिरीक्षक लेखा के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए। अभी तक आईजी पीयूष श्रीवास्तव के कार्यकाल के दौरान कई अधिकारी प्रोन्न्त हो चुके हैं। इनमें उपनिरीक्षक से निरीक्षक बने जटाशंकर सिंह, हेडकांस्टेबल से उपनिरीक्षक बने धीरेंद्र ओझा , आरक्षी से मुख्य आरक्षी बने शमशेर सिंह, संतोष कुमार मौर्य, प्रवीण कुमार, कमलेश शुक्ला, बालाराम सोनकर, अर्जुन सिंह, पारसनाथ यादव, लाल बहादुर, अशोक यादव, हीरामन, श्रीकांत सिंह कुशवाहा शामिल हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.