हर बूथ पर कांग्रेस कार्यकर्ता मिले तो कांग्रेस होगी मजबूत
जागरण संवाददाता मीरजापुर मिशन कंपाउंड स्थित कार्यालय परिसर में जिला कांग्रेस कमेटी के
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : मिशन कंपाउंड स्थित कार्यालय परिसर में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू संगठन सृजन अभियान के तहत जमालपुर ब्लाक न्याय पंचायत के जमालपुर बाजार में जनता से रूबरू होंगे। बैठक में कहा कि पार्टी की नीतियों और रीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत हर बूथ पर कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। पदाधिकारियों कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत हर बूथ पर काग्रेस का कार्यकर्ता मिलेगा, तभी कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आगमन की तैयारी पर चर्चा की गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिव कुमार पटेल, भगौती प्रसाद चौधरी, सुधाकर, जनार्दन पांडेय, दीपचन्द्र जैन, भारतेंदु यादव, अशोक उपाध्यक्ष ने संगठन की मजबूती पर चर्चा की।