Move to Jagran APP

क्रय केंद्र पर हाइब्रिड धान भी खरीदे जाएंगे, देना होगा घोषणा पत्र, जानिए क्‍या है पूरी प्रक्रिया

धान की खरीद में इस बार हाइब्रिड यानी संकर धान को भी शामिल किया गया है। इस बाबत मात्र कुछ बिंदुओं को लेकर किसानों को घो‍षणा पत्र जारी करना होगा। इसके बाद वह अपना संकर प्रजाति का धान बेच सकेंगे।

By milan kr guptaEdited By: Abhishek sharmaPublished: Tue, 22 Nov 2022 12:11 PM (IST)Updated: Tue, 22 Nov 2022 12:11 PM (IST)
क्रय केंद्र पर हाइब्रिड धान भी खरीदे जाएंगे, देना होगा घोषणा पत्र, जानिए क्‍या है पूरी प्रक्रिया
किसानों से संकर धान की भी खरीद अब की जाएगी।

मीरजापुर, जागरण संवाददाता। Hybrid rice will also be purchased at purchase center : धान की खरीद को लेकर अब संकर धान पर मात्र घोषणा पत्र ही देने की जरूरत होगी। मीरजापुर जिले में 80 क्रय केंद्र हैं तो 2.47600 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 28492 किसान पंजीकृत हैं और 21607 का सत्यापन होने के बाद अब तक 303 किसानों ने धान बेचा है। 

loksabha election banner

अब क्रय केंद्रों पर हाइब्रिड धान बेच पाना किसानों के लिए आसान नहीं होगा। धान बेचने के लिए घोषणा पत्र देना होगा। धान बेचने के लिए अब तक 28492 किसान पंजीकरण करा चुके हैं। पंजीकृत 21607 किसानों का सत्यापन हो चुका है। अब तक 303 किसानों से 1735.79 मीट्रिक टन धान खरीद हुई है।

शासन की ओर से क्रय नीति में हाइब्रिड धान बेचने के लिए घोषणा पत्र अनिवार्य किए जाने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। खाद्य एवं रसद विभाग उत्तर प्रदेश के अपर आयुक्त विपणन अरुण कुमार सिंह का निर्देश है कि हाइब्रिड धान घोषणा पत्र देने पर ही खरीदा जाएगा। क्रय केंद्रों पर धान की खरीद एक नवंबर से शुरू हो गई है। 2040 रुपये क्विंटल धान खरीद की जा रही है। किसानों की सहूलियत के लिए 80 क्रय केंद्र खोले गए हैं।

2.47600 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित है। धान खरीद की संपूर्ण प्रक्रिया आनलाइन है। सभी क्रय केंद्रों, भंडारण डिपो व राइस मिलों की जियो टैगिंग कर दी गई है। धान खरीद के बाद आधार से लिंक बैंक खाते में पीएफएमएस के माध्यम से भुगतान किया जा रहा है। जिला विपणन अधिकारी धनंजय सिंह ने बताया कि धान खरीद में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। हाइब्रिड धान घोषणा पत्र देने पर ही खरीदा जाएगा। ऐसा शासन का निर्देश है। किसान हाइब्रिड धान बेचने के लिए घोषणा भी साथ लाएं। न समझ आए तो क्रय केंद्र प्रभारी से संपर्क करें।

घोषणा पत्र में यह देना होगा विवरण : नाम, पता, मोबाइल नंबर, धान बिक्री के लिए पंजीकरण संख्या।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.