Move to Jagran APP

मानव सेवा ही परमात्मा की सेवा का मार्ग : संत चिन्मयानंद

मानव सेवा ही वास्तव में परमात्मा की सेवा का मार्ग है। मनुष्य को इस सांसारिक जीवन में सिर्फ राम नाम ही मोक्ष प्रदान कर सकता है। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय संत बापू चिन्मयानंद ने महुवरिया में कहा। उन्होंने गुरुवंदना व महिलाओं को साड़ी वितरण किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 23 Oct 2021 07:23 PM (IST)Updated: Sat, 23 Oct 2021 07:23 PM (IST)
मानव सेवा ही परमात्मा की सेवा का मार्ग : संत चिन्मयानंद
मानव सेवा ही परमात्मा की सेवा का मार्ग : संत चिन्मयानंद

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : मानव सेवा ही वास्तव में परमात्मा की सेवा का मार्ग है। मनुष्य को इस सांसारिक जीवन में सिर्फ राम नाम ही मोक्ष प्रदान कर सकता है। विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राष्ट्रीय संत बापू चिन्मयानंद ने महुवरिया में कहा। उन्होंने गुरुवंदना व महिलाओं को साड़ी वितरण किया।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि मानव के कल्याण के लिए सभी को परस्पर परोपकार व परमार्थ का कार्य करना चाहिए। कलयुग में जिन्होंने भी बिना स्वार्थ व लोभ के मानव की सेवा की है। ईश्वर सदैव उनके साथ रहता है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रियंका पांडेय का सुनील पांडे व नीलम पांडेय ने स्वागत किया। आलोक द्विवेदी, रोहित शुक्ला लल्लू, अखिलेश मिश्र, निलेश शुक्ला, राकेश मिश्रा, सुजीत वर्मा, सुशील पांडेय, रत्नेश विश्वकर्मा, श्रीराम भारती, जय प्रकाश पांडेय रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.