विद्या विहीन मानव जीवन अधूरा : श्यामजी महराज
जासं, मीरजापुर : नगर के नटवा पुतलीघर स्थित मैदान में जगत जननी मां ¨वध्यवासिनी की अनुकंपा से मानव कल्
जासं, मीरजापुर : नगर के नटवा पुतलीघर स्थित मैदान में जगत जननी मां ¨वध्यवासिनी की अनुकंपा से मानव कल्याण हेतु श्रीशतचंडी महायज्ञ एवं देवी भागवत महापुराण का आयोजन हुआ। आचार्य श्री अर¨वद एवं अन्य सहयोगियों द्वारा पूजा व दुर्गा सप्तशती का पाठ किया गया। वृंदावन से पधारे श्यामजी महराज ने प्रवचन दिया।
कथावाचक श्यामजी महराज ने कहा कि वीणा धारिणी पुस्तक धारिणी मां सरस्वती इस सृष्टि की संचालनकर्ता हैं। अगर विद्या नहीं है तो कुछ नहीं है। धन आपका चुरा सकता है कोई भी लेकिन ज्ञान कोई नहीं चुरा सकता है। इसमें कोई बंटवारा नहीं होता है। इसलिए प्रसन्नता पूर्वक विद्या का अध्ययन मनुष्य को करना चाहिए। आयोजक ने बताया कि तेरह फरवरी को कथा पुर्णाहुति, हवन किया जाएगा। 14 को महायज्ञ भंडारा का होगा।