पुलिस छावनी में तब्दील महोगढ़ी, नहीं निकाला ताजिया
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : गुरुवार का लल्लन द्वारा की गई आत्महत्या के बाद ड्रमंडगंड का महोगढ़ी बाजा
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : गुरुवार का लल्लन द्वारा की गई आत्महत्या के बाद ड्रमंडगंड का महोगढ़ी बाजार पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। शुक्रवार को यहां पर समुदाय द्वारा ताजिया न निकालने के निर्णय से माहौल शांत रहा और पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। इस दौरान चौक की मिट्टी ले जाकर ताजिया दफन किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यहां अब कोई समस्या नहीं है और स्थिति पहले से बेहतर है।
गुरुवार को घटना के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने महोगढ़ी में ही डेरा डाल दिया था। एसडीएम और सीओ रात भर यहां मौजूद रहे। मौके पर दो प्लाटून पीएसी, जिगना, लालगंज, मड़िहान व महिला थाने की पुलिस ने मोर्चा संभाला और बाजार में फ्लैगमार्च किया। इसके साथ मृतक जहां का रहने वाला था, वहां पर भी पुलिस ने बराबर निगाह बनाए रखी। शुक्रवार को महोगढ़ी के ताजियादारों ने ताजिया नहीं निकालने का निर्णय लिया। जिसका विश्व ¨हदू परिषद की स्थानीय शाखा ने भी समर्थन किया। स्थानीय लोगों का कहना था कि जब इस तरह की घटना हो गई है तब ताजिया नहीं निकलने का निर्णय ही उचित है। यह है पूरा मामला
महोगढ़ी के जिस चौक से ताजिया निकाली जाती है वहां मात्र 20 मीटर की दूरी पर लल्लन द्वारा आवास का निर्माण कराया जा रहा था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इसका निर्माण हो रहा था। इसके लिए मंगाई गई ईंट ही विवाद का कारण बनी। पहले समुदाय ने ईंट हटाने के लिए कहा और न मानने पर पुलिस तक मामला पहुंच गया। स्थानीय पुलिस ने भी लल्लन से ईंट हटाने के लिए दबाव बनाया। उनके पास कोई अन्य जगह न होने के कारण ईंट नहीं हट सकी और यह बात धीरे-धीरे बढ़ती गई। मृतक के बेटे का आरोप है कि इसी वजह से पिता अवसाद ग्रस्त हो गए और आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।