मुलायम सिंह यादव के लिए हवन-पूजन
जागरण संवाददाता विध्याचल (मीरजापुर) समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के कोरोना
By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Oct 2020 07:41 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 07:41 PM (IST)
जागरण संवाददाता, विध्याचल (मीरजापुर) : समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के कोरोना संक्रमित होने की सूचना के बाद कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को विध्याचल धाम में हवन-पूजन किया और मां विध्यवासिनी से सपा संरक्षक के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी के साथ कार्यकर्ताओं ने सविधि हवन-पूजन किया। वहीं सपा संरक्षक के तीर्थ पुरोहितों ने उनकी स्वस्थता के लिए सवा लाख महामृत्युंजय जप आरंभ किया। इस दौरान विद्यानंद मिश्र समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें