लक्ष्मी नारायण यज्ञ के लिए निकाली भव्य कलश यात्रा
बरौंधा स्थित राम जानकी मंदिर से धनावल मांडा में आयोजित पांच दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के लिए कलशयात्रा निकाली गई। यात्रा बरौंधा बाजार वाया कठार होते आयोजन स्थल पर पहुंची। अंतरराष्ट्रीय संत बालयोगी संजय महराज की अगुआई में क्षेत्र के हजारों महिला एवं पुरूष भक्तों ने अपनी भागीदारी की। कलश यात्रा का संचालन कुल पुरोहित कमलेश दत्त त्रिपाठी एवं चंदभूषण पांडेय ने किया।
जागरण संवाददाता, बरौंधा (मीरजापुर) : बरौंधा स्थित राम जानकी मंदिर से धनावल मांडा में आयोजित पांच दिवसीय लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीराम कथा के लिए कलशयात्रा निकाली गई। यात्रा बरौंधा बाजार वाया कठार होते आयोजन स्थल पर पहुंची। अंतरराष्ट्रीय संत बालयोगी संजय महराज की अगुआई में क्षेत्र के हजारों महिला एवं पुरूष भक्तों ने अपनी भागीदारी की। कलश यात्रा का संचालन कुल पुरोहित कमलेश दत्त त्रिपाठी एवं चंदभूषण पांडेय ने किया।
आयोजन स्थल पर श्रद्धालु भक्तों को संबोधित करते हुए बाल संत संजय महराज ने कहा कि जन्म जन्मांतरों के बाद जब मनुष्य का पुण्य उदय होता है तब उसे कलश उठाने का सौभाग्य मिलता है। चौरासी लाख यौवनीयों में भटकने के बाद जीवात्मा को साधन सम्पन्न शरीर की प्राप्ति होती है। राम कथा एवं यज्ञ से यजमान का जहां लोक पर लोक संवरता है वहीं विश्व का कल्याण होता है। ईश्वर की कृपा से ही सदगुरु व सत्संग सुनने का अवसर प्राप्त होता है। इस अवसर पर सेन्ट्रल बैली के चेयरमैन इंद्रमणि पांडेय, विमल नारायण तिवारी, ब्रह्माशंकर शुक्ल, अतरैलाराजा के पूर्व प्रधान डा. दयाशंकर तिवारी, विश्वनाथ मिश्र, रघुवंशमणि, समदरिया मार्कंडेंय द्विवेदी, अखिलेश सिंह आदि उपस्थित रहे।