यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सरकार ने विकास को दी रफ्तार
मीरजापुर मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या ने विकास खंड पहाड़ी में निर्मित इंटरलाकिग का उद

मीरजापुर : मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्या ने विकास खंड पहाड़ी में निर्मित इंटरलाकिग का उद्घाटन किया। ग्राम सभा चपगहना, विरोहिया, जिरहुलिया, सिद्धि एवं अघवार में वित्तीय वर्ष 2020-21 में त्वरित, पूर्वांचल विकास निधि जिलांश एवं विधायक निधि से इंटरलाकिग का निर्माण कराया गया है। कहा कि भाजपा सरकार में विकास को रफ्तार मिली है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 11 पात्र लाभार्थियों को गैस सिलेंडर भी वितरित किया। सिटी ब्लाक के ग्राम सभा शोभोपुर, अमोई, बिकना में विधायक निधि द्वारा निर्मित इंटरलाकिग का उद्घाटन किया। ग्राम सभा जिउती में सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को सक्रिय सदस्यता दिलाई। इस दौरान लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान उदयभान तिवारी आदि रहे।
