उन्नाव की पीड़िता को एक करोड़ मुआवजा दे सरकार
नगर के नारघाट स्थित शहीद उद्यान में जनहित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मौन प्रदर्शन किया। मौन प्रदर्शन के माध्यम से उन्नाव पीड़िता को न्याय दिलाने और एक करोड़ मुआवजा सहित अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा। इसके साथ ही राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्मी नारायण कुशवाहा ने दोहरी शिक्षा नीति को समाप्त करने की भी मांग की।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर के नारघाट स्थित शहीद उद्यान में जनहित मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मौन प्रदर्शन किया। मौन प्रदर्शन के माध्यम से उन्नाव पीड़िता को न्याय दिलाने और एक करोड़ मुआवजा सहित अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग की। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक जिला प्रशासन को सौंपा। इसके साथ ही राष्ट्रीय संयोजक लक्ष्मी नारायण कुशवाहा ने दोहरी शिक्षा नीति को समाप्त करने की भी मांग की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जंगलराज, भ्रष्टाचार के साथ ही आए दिन लूट, हत्या, बलात्कार की घटनाएं हो रही है। विधानसभा को भंग कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। प्राइवेट स्कूलों द्वारा वसूले जा रहे मनमानी शुल्क और पाठ्यक्रम बदलने पर अंकुश लगाने की भी मांग की। इस दौरान कृषि योग्य जमीन की बिक्री पर रोक लगाने, दोषपूर्ण आरक्षण व्यवस्था समाप्त करने, बेसहारा पशुओं पर अंकुश लगाने की मांग की गई। झब्बूलाल मौर्य, नगर अध्यक्ष कदन लाल चक्रवाल, श्याम बाबू चौधरी, लाल बहादुर मौर्य, महताब आलम, राम बाबू जायसवाल, समसुददीन मंसूरी ने विधवा, वृद्धा व दिव्यांग पेंशन को तीन हजार करने की मांग की।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप