कोलकाता की कारीगरी व केसरिया रंग से दमकेंगे पंडाल
जनपद में विगत कई वर्षों से घंटाघर में होने वाली दुर्गा पूजा इस बार बेहद भव्य एवं आकर्षक होने वाली है। पांच से आठ अक्टूबर तक घंटाघर में होने वाली दुर्गा पूजा के लिए कोलकाता से आए कुशल कारीगरों द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक पंडाल तैयार किया जा रहा है। यह पूरी तरह से केसरिया बनाया जा रहा है।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जनपद में विगत कई वर्षों से घंटाघर में होने वाली दुर्गा पूजा इस बार बेहद भव्य एवं आकर्षक होने वाली है। पांच से आठ अक्टूबर तक घंटाघर में होने वाली दुर्गा पूजा के लिए कोलकाता से आए कुशल कारीगरों द्वारा भव्य एवं ऐतिहासिक पंडाल तैयार किया जा रहा है। यह पूरी तरह से केसरिया बनाया जा रहा है।
इस बार ऐतिहासिक घंटाघर की इमारत को भी अत्याधुनिक झालरों के माध्यम से सजाने की तैयारी जोर-शोर से हो रही है। वहीं प्रयागराज से आई इलेक्ट्रानिक टीम बिजली उपकरणों द्वारा पूरे घंटाघर प्रांगण को तिरंगे का स्वरूप देते हुए जगमग करने के कार्य में जुटी हुई है। शहर के मध्य अत्यंत व्यस्ततम जगहों में से एक घंटाघर के प्रांगण में होने वाली यह दुर्गा पूजा अत्यंत प्राचीन एवं चर्चित रही है। यहां हजारों की संख्या में भीड़ जुटती है और यह मेला जनपद में अपना एक अलग स्थान रखता है। श्री घंटेश्वर महादेव जन कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में होने वाली पूजा की तैयारियों का निर्देशन भी कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा ही किया जा रहा है। कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीनेत एवं महामंत्री पवन मालवीय तैयारियों का प्रतिदिन जायजा ले रहे हैं। अमित श्रीनेत ने बताया कि घंटाघर में होने वाली दुर्गा पूजा और मेला बेहद ऐतिहासिक एवं यादगार होगा। आकर्षक लाइटिग और भव्य पंडाल सहज ही आगंतुकों का मन मोह लेंगे। कहा कि मेले में मां दुर्गा की प्रतिमा एवं आकर्षक लाइटिग के अलावा विभिन्न दुकानों के स्टॉल एवं लघु व्यापार मेले का भी स्वरूप देखने को मिलेगा जो कि इस बार के मेले के लिए नई बात होगी। मेले की तैयारियों को सफल बनाने के लिए प्रमुख रूप से सुनील सिंह, अभय सिंह, हेमंत सिंह, आयुष सिंह, गुल्लू अग्रवाल, विवेक बरनवाल, वरुण सिंह, रोहित त्रिपाठी, श्याम बहादुर सिंह आदि योगदान दे रहे हैं।