विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीएचयू के तरणताल से मीरजापुर की छात्राओं ने न‍िकाला सोना

By Gurupreet Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 16 Oct 2026 12:43 PM (IST)

चुनार के रामललित सिंह पीजी कॉलेज की छात्राओं ने बीएचयू में आयोजित अंतर महाविद्यालयीय तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते ...और पढ़ें

HighLights

  1. रामललित सिंह पीजी कॉलेज की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन।

  2. अंतर महाविद्यालयीय तैराकी में जीते पांच स्वर्ण, दो रजत।

  3. पूजा, अर्चना, अनुराधा निषाद ने जीते स्वर्ण और रजत पदक।

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर)। रामललित सिंह पीजी कालेज, कैलहट की छात्राओं ने अंतर महाविद्यालयीय तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच स्वर्ण और दो रजत पदक जीत कर चुनार समेत जनपद को गौरवान्वित किया है। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की ओर से आयोजित प्रतियोगिता 15 अक्टूबर को बीएचयू के तरणताल में हुई।

प्रतियोगिता में कालेज की पूजा निषाद ने 100 मीटर और 200 मीटर बैक स्ट्रोक में स्वर्ण तथा 50 मीटर बैक स्ट्रोक में रजत पदक जीता। अर्चना निषाद ने 100 मीटर बटरफ्लाई और 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में स्वर्ण पदक हासिल किया। अनुराधा निषाद ने 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में स्वर्ण और 50 मीटर फ्री स्टाइल में रजत पदक अपने नाम किया।

महिला एवं पुरुष वर्ग की इस प्रतियोगिता के आयोजन की जिम्मेदारी बलदेव पीजी कालेज, बड़ा लालपुर, वाराणसी को सौंपी गई थी। छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रबंधक अनमोल सिंह, अध्यक्ष रामलाल सिंह, प्राचार्य डा. महेंद्र प्रताप सिंह और खेल प्रशिक्षक कौलेश कुमार सिंह व अभय सिंह ने बधाई दी है।