Move to Jagran APP

प्रबोधिनी एकादशी पर जगमग हुए घाट संग भवन

जिले में सोमवार को प्रबोधिनी एकादशी धूमधाम से मनाई गई। जिले में कई जगहों पर दीपदान व दीपोत्सव का आयोजन कर पर्व मनाया गया। पूजा- पाठ व भजन- कीर्तन का भी आयोजन किया गया। कई जगह भंडारा भी हुआ। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर देवालयों में पूजन अर्चन किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 08:57 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 11:42 PM (IST)
प्रबोधिनी एकादशी पर जगमग हुए घाट संग भवन
प्रबोधिनी एकादशी पर जगमग हुए घाट संग भवन

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिले में सोमवार को प्रबोधिनी एकादशी धूमधाम से मनाई गई। जिले में कई जगहों पर दीपदान व दीपोत्सव का आयोजन कर पर्व मनाया गया। पूजा- पाठ व भजन- कीर्तन का भी आयोजन किया गया। कई जगह भंडारा भी हुआ। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर देवालयों में पूजन अर्चन किया।

loksabha election banner

देवोत्थानी, दिठवन व अन्य कई नामों से पुकारे जाने वाली इस एकादशी के साथ ही मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं। मान्यता है कि इसी दिन श्रीहरि विष्णु अपनी योगनिद्रा से जाग्रत अवस्था में आते हैं। इसीलिए यह पर्व देव दीपावली के नाम से भी मनाया जाता है। लोग अपने घरों व देवालयों विशेषकर गंगा तटों पर दीप जलाकर व दीपदान कर खुशिया मनाते हैं। नगर के अधिकांश तटों पर दीपोत्सव मनाया गया। नगर के कचहरी घाट, बरियाघाट, बाबा घाट, सुंदरघाट, बदलीघाट, नारघाट व अन्य जगहों पर घाटों की सीढि़यों पर दीप जलाए गए। अधिकांश जगहों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में पत्ते पर दिया रखकर दीपदान किया। पक्काघाट पर गंगा आरती हुई। तुलसी विवाह हुआ

गंगा घाटों पर सामूहिक रूप से व घरों में महिलाओं ने तुलसी विवाह का आयोजन किया। तुलसी जी का विवाह श्रीहरि से हुआ। उनको चुनरी व फल फूल चढ़ाए गए। भजन कीर्तन कर नवान्न के रूप में नया गुड़ व ईख का प्रसाद तुलसी जी को चढ़ाया गया। कई जगहों पर भंडारा व अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया।

---------------------

मां ¨वध्यवासिनी मंदिर परिसर में हुआ दीपोत्सव

जासं, ¨वध्याचल (मीरजापुर) : देवोत्थानी एकादशी पर मां ¨वध्यवासिनी मंदिर परिसर में दीपदान उत्सव का आयोजन किया गया। आयोजक श्रृंगारिया पंडित शेखर शरण उपाध्याय के निर्देशन में शुद्ध घी के दीपकों से पूरे मंदिर परिसर को सजाया गया और मां की आरती की गई। मंदिर के चौक व अन्य जगहों पर सुंदर रंगोली सजाई गई। सीढि़यों व मंदिर के गुंबद पर सजे दीपकों से पूरा मंदिर जगमगा रहा था। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनुप्रिया पटेल भी ¨वध्य धाम पहुंची। उनका अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर राजन पाठक व अन्य थे। पक्का घाट पर गंगा महाआरती व दीपदान का आयोजन किया गया। मुख्य यजमान ¨हदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष रोहित त्रिपाठी थे। पूजन रामानंद तिवारी ने कराया। इस अवसर पर जितेंद्र मिश्रा, प्रशांत उपाध्याय, धीरज तिवारी, साजन तिवारी, बलवंत ¨सह, रितिक, विश्वनाथ साहू, गगन श्रीमाली, आनंद तिवारी, दिनेश गुप्ता आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.