चार जोड़ों का आज होगा सामूहिक विवाह
लोहिया तालाब स्थित श्री कान्य कुब्ज वैश्य (हलवाई) मोदनवाल समाज की वाटिका में 17 नवंबर को श्री मोदनसेन महाराज का वार्षिकोत्सव के अवसर पर चार जोड़ी वर- वधुओं का सामूहिक विवाह आयोजित किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 05:18 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 05:18 PM (IST)
जासं, मीरजापुर : लोहिया तालाब स्थित श्री कान्यकुब्ज वैश्य (हलवाई) मोदनवाल समाज की वाटिका में 17 नवंबर को श्रीमोदनसेन महाराज का वार्षिकोत्सव के अवसर पर चार जोड़े वर-वधुओं का सामूहिक विवाह होगा। जिलाध्यक्ष विष्णु मोदनवाल व मीडिया प्रभारी घनश्याम दास मोदनवाल ने यह जानकारी दी। बताया कि कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम आर्य व अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे। सामूहिक विवाह में केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्यमंत्री भी शामिल होंगी। भंडारे का भी आयोजन होगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें