सड़क हादसे में चार घायल
अदलहाट (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार व्यक्ति घायल हो
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Mar 2018 07:36 PM (IST)Updated: Sat, 03 Mar 2018 07:36 PM (IST)
अदलहाट (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार व्यक्ति घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अदलहाट-शेरवां मार्ग पर बड़भुइली नहर पुल पर शुक्रवार की शाम चार बजे हांसापुर गांव निवासी अब्दुल व रसूलपुर ग्राम निवासी विजई दोनों वाहनों से बचने के चक्कर में आमने-सामने से टकरा गए। इस घटना में दोनों बाइकर घायल हो गए। इसी प्रकार वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर हाजीपुर ग्राम के पास बाइकों के टकराने में एक व्यक्ति घायल हो गया। अदलहाट-शेरवां मार्ग पर बाइक के असंतुलित होकर गिरने से थाना क्षेत्र के सकरौड़ी ग्राम निवासी मुन्ना चौहान घायल हो गए। जिनका स्थानीय चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें