अपहृत किशोरी संग आरोपित गिरफ्तार
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर किशोरी के अपहरण मामले में चार लोगों को नामजद किया गया था। शुक्रवार की दोपहर पटेहरा पुलिस ने दीपनगर से बरामद करने की बात बता रही है और मुख्य आरोपित को हिरासत में लेकर किशोरी को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल महिला कांस्टेबल के साथ भेज दिया गया।
जासं, मड़िहान (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर किशोरी के अपहरण मामले में चार लोगों को नामजद किया गया था। शुक्रवार की दोपहर पटेहरा पुलिस ने दीपनगर से बरामद करने की बात बता रही है। मुख्य आरोपित को हिरासत में लेकर किशोरी को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल महिला कांस्टेबल के साथ भेज दिया गया।
पटेहरा चौकी क्षेत्र के गांव से किशोरी पांच दिन पूर्व अचानक गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन किया लेकिन कही पता नहीं चला। गांव के ही चार लोग द्वारा किशोरी को अपहृत कर लिया गया हैं। पिता की तहरीर पर गांव के अवध नरायन ¨बद, शियाराम, अजय व ¨रकू के ़िखलाफ तहरीर के आधार पर मड़िहान थाने में मुकदमा पंजीकृत लिया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपितों की तलाश में पुलिस जुट गई। इसी बीच शुक्रवार को दोपहर में दीपनगर में होने की सूचना मिली तो पुलिस ने तत्काल किशोरी समेत दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पटेहरा चौकी इंचार्ज आरके चौबे ने बताया कि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामला एससी का होने के कारण विवेचना सीओ आपरेशन द्वारा किया जा रहा है।