Move to Jagran APP

20 किलो गांजा के साथ चार आरोपित गिरफ्तार

क्राइम ब्रांच व विध्याचल पुलिस ने विध्याचल थाना क्षेत्र के बरतर तिराहे के पास रविवार की शाम 20 किलो गांजा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 07:56 PM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 07:56 PM (IST)
20 किलो गांजा के साथ 
चार आरोपित गिरफ्तार
20 किलो गांजा के साथ चार आरोपित गिरफ्तार

जासं, मीरजापुर : क्राइम ब्रांच व विध्याचल पुलिस ने विध्याचल थाना क्षेत्र के बरतर तिराहे के पास रविवार की शाम 20 किलो गांजा के साथ चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए सभी आरोपितों के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया। पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने पुलिस लाइन में बातचीत में यह जानकारी दी।

loksabha election banner

बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी धनंजय पांडेय व रामस्वरूप वर्मा मेले में संदिग्धों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान सर्विलांस प्रभारी वेद प्रकाश राय से सूचना मिली कि कुछ लोग मेल में चोरी छिपे गांजा बेचने का कार्य कर रहे हैं। जानकारी होते टीम विध्याचल के उप निरीक्षक हमेराम चौरसिया को लेकर नगर के बरतर तिराहे के पास पहुंची और छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 20 किलो गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार दो महिलाओं की निशानदेही पर पास के ही एक स्थान से पांच पांच किलो गांजा के साथ दो पुरुष पकड़ लिया गया। आरोपितों ने बताया कि हम लोग एक साथ मिलकर गांजा का धंधा करते है। उड़ीसा, मध्य प्रदेश से गांजा लाकर मीरजापुर के आस-पास के जनपदों में बेचने का कार्य करते हैं। मुख्य सरगना सुरेश जायसवाल ने बताया कि इस धंधे में महिला को साथ में रखने से पुलिस शक नहीं करती है। पकड़े गए लोगों में सुरेश जायसवाल निवासी रैपुरा करछना प्रयागराज, मंगलेश्वर सिंह पुत्र कृष्ण कुमार सिंह निवासी मछगवां थाना खीरी प्रयागराज, राजमनी पत्नी छबीलाल निवासी गाढ़ाकटरा थाना शंकरगढ़ प्रयागराज,सरिता देवी पत्नी बबलू साकेत निवासी गाढ़ाकटरा थाना शंकरगढ़ शामिल हैं। एसपी ने टीम को पांच हजार का इनाम देने घोषणा की।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.