विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व IAS दि‍व्‍या म‍ित्‍तल 15 अक्‍टूबर दोपहर एक बजे करने जा रहीं अपने स‍ियासी सफर की घोषणा, मीरजापुर में बढ़ी स‍ियासी सरगर्मी

By abhishek sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 14 Oct 2026 10:18 AM (IST)

पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल 15 अक्टूबर को दोपहर एक बजे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राजनीतिक सफर की घोषणा ...और पढ़ें

HighLights

  1. पूर्व IAS दिव्या मित्तल करेंगी राजनीतिक सफर की घोषणा।

  2. 15 अक्टूबर को दोपहर एक बजे सोशल मीडिया पर ऐलान।

  3. मीरजापुर में सियासी सरगर्मी बढ़ी, उत्सुकता का माहौल।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। पूर्व आइएएस अध‍िकारी द‍िव्‍या म‍ित्‍तल ने आख‍िरकार अपने आगे के स‍ि‍यासी सफर को तय करने की ति‍थ‍ि जारी कर दी है। उन्‍होंने अपने सोशल मीड‍िया हैंडल पर पोस्‍टर जारी कर बताया है क‍ि 15 अक्‍टूबर को दोपहर एक बजे वह अपने सोशल मीडि‍या प्‍लेटफार्म के जर‍िए अपने आगामी स‍ियासी सफर की घोषणा करेंगी। 

लंबे इंतजार के बाद मीरजापुर में सीएम योगी के कार्यक्रम के बीच पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल बड़ा ऐलान करने जा रही हैं। अपने राजनीतिक कैरियर और चुनाव को लेकर वह जानकारी देंगी। उनके नगर विधानसभा से चुनाव लड़ने के आसार जताए जा रहे हैं। 15 अक्टूबर को इस ल‍िहाज से जिले में राजनीतिक भूचाल और नए समीकरण की उम्‍मीद जताई जा रही है।

मीरजापुर में अपने राजनीतिक सफर का अगला कदम15 अक्टूबर, दोपहर 1 बजे रखने की उन्‍होंने बात कही है। मीरजापुर विधानसभा सीट में भारतीय जनता पार्टी की अच्छी पकड़ रही है। वर्ष 2022 चुनाव में रत्नाकर मिश्रा 118263 मत पाकर चुनाव जीते थे। जबकि समाजवादी पार्टी प्रत्याशी कैलाश चौरसिया को 77921 मत मिले थे। नगर विधानसभा क्षेत्र में इनकी भी अच्छी पकड़ रही है। 

डांडिया नाइट के आयोजन में दिव्या मित्तल ने की शिरकत

शिवाला महंत स्थित मधुबन गेस्ट हाउस में मंगलवार शाम डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्या मित्तल ने शामिल होकर आयोजकों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर दिव्या मित्तल ने कहा कि ऐसे आयोजन हमारी परंपरा और संस्कृति को जीवित रखते हैं और समाज में आपसी मेल-जोल बढ़ाते हैं। उन्होंने आयोजक मंडल को सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी और सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।