धूमधाम से मनाई गई पूर्व मुख्यमंत्री की जयंती
समाजवादी पार्टी के कचहरी रोड स्थित जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : समाजवादी पार्टी के कचहरी रोड स्थित जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री स्व. कर्पूरी ठाकुर की 97 वीं जयंती मनाई गई।
इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र पर माल्यापर्ण कर उनके बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि लोकनायक जय प्रकाश नारायण एवं समाजवादी चितक डा. राममनोहर लोहिया इनके राजनीतिक गुरू थे। रामसेवक यादव व मधु लिमये जैसे दिग्गज साथी थे। वे बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहे। अपने मुख्यमंत्री काल में ही इन्होंने पिछड़ा वर्ग के लोगों को 27 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था सरकारी नौकरी में किया था। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवशंकर यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सरल एवं सरस हृदय के राजनेता माने जाते थे। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व विधायक श्रीराम भारती, सुरेंद्र सिंह पटेल, जवाहरलाल मौर्या, सुनील पांडेय, अनिल, श्याम मोहन, राकेश, रामजी आदि शामिल रहे। उधर अखिल भारतीय हिदू नाई समाज की ओर से भी लोहंदी इलाके में पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई। इस दौरान आत्माराम शर्मा, राजेश प्रसाद, जिलाजीत, जीवन आदि शामिल रहे।