जिला कार्यकारिणी का किया गया गठन
उ.प्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की बैठक शुक्रवार को जिला अस्पताल के पीछे स्थित आईडीएसपी हाल में आयोजित की गई। संघ के जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री के नेतृत्व में हुई बैठक दौरान नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष आशुतोष उपाध्याय द्वारा नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जासं, मीरजापुर : उ.प्र. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ की बैठक शुक्रवार को जिला अस्पताल के पीछे स्थित आईडीएसपी हाल में आयोजित की गई। संघ के जिलाध्यक्ष एवं जिला महामंत्री के नेतृत्व में हुई बैठक दौरान नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष आशुतोष उपाध्याय द्वारा नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। संघ के जिला प्रवक्ता शुभम मिश्र, मंत्री पंकज कुमार, उपाध्यक्ष अशोक प्रताप ¨सह व डा. रूपम पाल, मीडिया प्रभारी अभिषेक तिवारी व डा. आरती, संगठन मंत्री आसिफ जाहीर, सुचेता विश्वकर्मा, महिला अध्यक्ष संगीता ¨सह, महिला मंत्री पूनम ¨सह, आडिटर रूपेश मिश्र, टेक्नीकल सपोर्ट शशिकांत, अश्वनी, विकास ¨सह सहित पूरे जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिलाध्यक्ष आशुतोष उपाध्याय व महामंत्री डा. अरूण कुमार वर्मा को पद, गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।