फोरलेन मुआवजे को लेकर प्रदर्शन आज
राष्ट्रीय राजमार्ग सात को फोर लेन के लिए किसानों को मुआवजा हेतु भारतीय किसान यूनियन (भानु) द्वारा 17 नवंबर को आयोजित बबुरा भैरोदयाल में धरना प्रदर्शन की तैयारी को लेकर किसानों की अहम बैठक को हुई। बैठक में धरना प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाई गई।
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 05:03 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 05:03 PM (IST)
जासं, लालगंज (मीरजापुर) : राष्ट्रीय राजमार्ग सात को फोरलेन के लिए किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने 17 नवंबर को आयोजित बबुरा भैरोदयाल में धरना-प्रदर्शन को लेकर किसानों की अहम बैठक की। नेताओं ने कहा कि किसानों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ प्रदर्शन में आवाज बुलंद कर सरकार को झुकने के लिए मजबूर किया जाएगा। राजकुमार दुबे, लाल जी ¨सह, इंद्रमणी पांडेय, डाक्टर दयाशंकर तिवारी, श्यामनारायण मिश्रा, राजकुमार पांडेय, विजय नारायणन मिश्र आदि थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें