खाद्य सुरक्षा विभाग चलाएगा विशेष अभियान
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : आने वाले महीनों में पर्व व त्यौहारों की श्रृंखला सी आने वाली है। इसके लिए शासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इस क्र
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : आने वाले महीनों में पर्व व त्यौहारों की श्रृंखला सी शुरू होने वाली है। इसके लिए शासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इस क्रम में जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग को सतर्क कर दिया गया है। विभाग शीघ्र ही इसके लिए विशेष अभियान चलाने वाला है।
खाद्य सुरक्षा विभाग एक अप्रैल से लेकर अगस्त 18 तक 65 सैंप¨लग कर चुका है। इसके साथ ही विद्यालयों में एमडीएम की जांच और रसोईयों को स्वच्छता संबंधी जानकारी देने का भी अभियान चलाया गया था। आमतौर पर विभाग का काम बड़े पर्वों पर बढ़ जाता है। इस बार भी पर्व के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है लेकिन अभी विस्तृत कार्ययोजना नहीं भेजी गई है। अभिहीत अधिकारियों से कहा गया है कि वे अपने अभियान को केवल पर्वों तक ही सीमित न रखें, लगातार अभियान चलाएं जिससे नागरिक भी अपने अधिकारों के प्रति सचेत हों और यदि कहीं मिलावटी पदार्थ की सूचना है तो उसे विभाग को दें।
---
अभियान तो चलता ही रहता है। विभाग और इसके कर्मचारी साल भर इसके लिए तत्पर रहते हैं। यदि शासन का कोई विशेष निर्देश आता है तो उसका भी अनुपालन किया जाएगा।
- अभय कुमार ¨सह, अभिहीत अधिकारी, खाद्य सुरक्षा विभाग, मीरजापुर।