तीन मेडिकल स्टाफ समेत पांच नए कोरोना मरीज मिले, हड़कंप
नगर के बसही स्थित सेमफोर्ड में भर्ती कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे तीन मेडिकल स्टाफ समेत पांच लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जबकि अन्य स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसकी खबर लगती ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में दोनों
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : नगर के सेमफोर्ड में भर्ती कोरोना मरीजों का इलाज कर रहे तीन मेडिकल स्टाफ समेत पांच लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। जबकि अन्य स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसकी खबर लगते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में दोनों को वार्ड में भर्ती किया गया। हालांकि अन्य स्टाफ की रिपोर्ट निगेटिव आने पर राहत की सास भी ली गई, लेकिन चार लोगों के संक्रमित होने पर परेशानी बढ़ गई है। इस तरह जिल में कोरोना संक्रमित की संख्या 71 हो गई। इसमें अब तक दो लोगों की लखनऊ व बीएचयू में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। 41 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। वर्तमान में 28 केस एक्टिव हैं।
नगर के आइसोलेशन वार्ड में 50 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। जिसमें एक टीम में 25-25 स्टाफ होते हैं। इनका 15- 15 दिन का शिफ्ट होता है। पहला शिफ्ट अपनी ड्यूटी कर जा चुका हैं और दूसरा स्टाफ ड्यूटी कर रहा है। पहले स्टाफ को जाने से पहले सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए बीएचयू भेजा गया था। ताकि वे सुरक्षित रह सके। शनिवार को जैसे ही 134 लोगों की बीएचयू से रिपोर्ट आई उसमें आइसोलेशन वार्ड में ड्यूटी करने वाले एक वार्ड ब्याय, एक स्वीपर, एक चालक व एक होटल का स्टाफ कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इसकी जानकारी होते ही अधिकारी परेशान हो गए। सभी को बुलाकर वार्ड में भर्ती कराया गया। वहीं पांचवा मरीज कटरा कोतवाली क्षेत्र के टंडनपुरी कालोनी का है। जो छह दिन पूर्व नोएडा से आया था। तबीयत खराब होने पर बीएचयू रेफर किया गया था। वहीं पर कोरोना की जांच की गई तो वह पॉजिटिव पाया गया। युवक वहीं पर भर्ती चल रहा है। वहीं विभाग की टीम द्वारा नगर के राजगढ़, भैसहिया टोला, क्वारंटाइन, समेत अन्य स्थानों से 128 के सैंपल लिए गए हैं। जिनको जांच के लिए बीएचयू भेजा गया है। जनपद में बढ़ाए गए तीन नए हाट स्पाट
जनपद में तीन नए हाटस्पाट बढ़ा दिए गए हैं। जिसमें एक राजगढ़ में मृत हुई महिला का गांव, चौधरीपुर, व टंडनपुरी कालोनी शामिल है। इस तरह जिले में अब कुल 13 हाटस्पाट हो गए है। हाटस्पाट के बावजूद भैसहिया टोला में खुल रही दुकाने
नगर के भैसहिया टोला में कोरोना का मरीज मिलने के बाद प्रशासन की ओर से मोहल्ले को हाटस्पाट घोषित कर दिया गया था। इसके बाद मोहल्ले को सील कर दिया गया। बावजूद इसके वहां पर नियम पालन नहीं किया जा रहा है। मोहल्ले में दुकाने खुल रही है। लोग बे धड़क घुम रहे हैं। इससे वहां अन्य लोगों में कोरोना फैलने का खतरा बढ़ गया है। कर्मचारियों के पॉजिटिव आने के बाद विभाग की मुश्किलें बढ़ी
स्वास्थ्य कर्मचारियों के पॉजिटिव मिलने बाद विभाग की मुश्किलें बढ़ गई है। अबतक तो सभी कर्मचारी निश्चित होकर ड्यूटी कर रहे थे। सतर्कता जरुरी बरती जा रही थी लेकिन कर्मचारियों के पॉजिटिव होने के बाद उनके भी मन में डर पैदा होने लगा है। हालांकि उनके जल्द ही ठीक होने की संभावना जताई जा रही है।