विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मीरजापुर के गोदाम में ईवीएम और वीवी पैट की प्रथम स्तरीय जांच, चुनाव की तैयारी में जुटा व‍िभाग

By Amit Kumar Tiwari Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 28 Oct 2026 08:19 PM (IST)

मीरजापुर के भिस्खुरी गोदाम में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत ईवीएम और वीवी पैट की प्रथम स्तरीय जांच ...और पढ़ें

मीरजापुर में 2027 चुनाव की तैयारी तेज ईवीएम वीवी पैट की एफएलसी शुरू।

मीरजापुर में 2027 चुनाव की तैयारी तेज ईवीएम वीवी पैट की एफएलसी शुरू।

HighLights

  1. एआई बेस्ड लाइव स्ट्रीमिंग के बीच ईवीएम-वीवी पैट जांच।

  2. भिस्खुरी गोदाम में 2920 इकाइयों की एफएलसी पूरी।

  3. मीरजापुर में 16.82 लाख से अधिक मतदाता, 1.15 लाख बढ़े।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। एआई बेस्ड लाइव स्ट्रीमिंग के बीच पहली बार इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) व वीवी पैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) भिस्खुरी स्थित गोदाम पर चल रही है। जनपद में अबतक लगभग 2920 बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवी पैट की एफएलसी की गई।

प्रभारी व एसओसी अशोक तिवारी ने बताया कि इंजीनियरों की टीम द्वारा जनपद के भिस्खुरी स्थित गाेदाम में रखे गए 3229 बैलेट यूनिट, 3229 कंट्रोल यूनिट व 3229 वीवी पैट की निरंतर एफएलसी की जाएगी। आब्जर्वर निर्वाचन के संयुक्त सचिव गोपीनाथ कुंवर और शिवम अरोड़ा की निगरानी में एफएलसी चल रही है। इसके मददेनजर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

जनपद में अब कुल 16,82,966 मतदाता
विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2027 के मद्देनजर निर्वाचन विभाग व जिला प्रशासन की तैयारी चल रही है। जनपद में 16,82,966 मतदाता हैं। इसमें 9,13,867 पुरुष, 7,69,040 महिला और 50 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। एसआइआर प्रक्रिया के बाद जनपद में 1,15,427 मतदाता बढ़े हैं। इसमें 58,201 पुरुष व 57,215 महिला के साथ ही 11 थर्ड जेंडर मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है।

इसके पूर्व जनपद में कुल 15,67,539 मतदाता थे। इसमें से 8,55,675 पुरुष, 7,11,825 महिला तथा 39 थर्ड जेंडर मतदाता थे। वहीं जनपद में 3033 सर्विस मतदाता अर्थात सैनिक भी हैं, जो पोस्टल मतदान करते हैं। वर्तमान में विधानसभा छानबे में रिंकी कोल, मीरजापुर नगर में रत्नाकर मिश्र, मझवां में शुचिस्मिता मौर्य, चुनार अनुराग सिंह तथा मड़िहान में रमाशंकर सिंह पटेल विधायक हैं।