Move to Jagran APP

Crime In Mirzapur : विंध्‍याचल में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच चली गोली, वारदात में एक व्यक्ति घायल

विंध्‍याचल में आपसी विवाद के बीच दो पक्षों में गोली चलने से एक व्‍यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। वारदात की जानकारी होने के बाद आरोपितों की तलाश के साथ ही संबंधित मामले की जांच पड़ताल में पुलिस जुट गई है।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Sat, 03 Sep 2022 01:31 PM (IST)Updated: Sat, 03 Sep 2022 01:31 PM (IST)
Crime In Mirzapur : विंध्‍याचल में आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच चली गोली, वारदात में एक व्यक्ति घायल
मीरजापुर में गोली मारने की घटना में एक व्‍यक्ति घायल हो गया है।

मीरजापुर, जागरण संवाददाता। विंध्याचल के नचनियावीर गांव में शुक्रवार की रात आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों की ओर से फायरिंग कर दी गई। इसमें एक पक्ष के 30 वर्षीय कल्लू यादव गोली लगने से घायल हाे गया। उसे मंडलीय चिकित्सालय लाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने घायल को बीएचयू के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। मौके पर पहुुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

loksabha election banner

नचनियावीर गांव में नीरज बिंद व कल्लू यादव के बीच रास्ते को लेकर कई सालों से विवाद चल रहा था। नीरज का आरोप है कि कल्लू उनके रास्ते को बंद कर रहा था। विरोध करने पर मारपीट कर रहा था। जबकि कल्लू का कहना है नीरज आदि उनके भूमि से रास्ता बना रहे है। वहां पर कोई रास्ता नहीं है। वहीं दोनों पक्षों की ओर से बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से गांव में पत्थर चल रहा था। रात के समय पत्थर चलने पर पता नहीं चल पा रहा था कि कौन पत्थर फेंक रहा है और किस ओर से आ रहा है। इससे गांव के लोग परेशान थे। आए दिन किसी न किसी में पत्थर चलाने की आशंका को लेकर विवाद हाे रहा था।

एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद पत्थर चलाने का पता नहीं चला तो कुछ लोग शुक्रवार की रात इकटठा हाेकर पत्थर चलाने वाले की तलाश करने लगे। बताया जाता है कि देर रात गांव निवासी कल्लू यादव बाजार से घर जा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग रास्ते में मिल गए। जिसने किसी बात को लेकर कल्लू और नीरज के बीच विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई और कुछ देर बाद फायरिंग शुरू हो गई। गोली चलने के दौरान एक गोली कल्लू यादव को जा लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मंडलीय चिकित्सालय पहुंचाया गया। उसे बेहतर उपचार के लिए गैर जनपद रेफर कर दिया गया। घटना की तहरीर मिलने पर दोनाें पक्षों की ओर जानलेवा हमला सहित अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

बोले अधिकारी : नचनियावीर गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में गोली चल गई। इसमें एक पक्ष से कल्लू यादव घायल हुआ है। उसे बीएचयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - श्रीकांत प्रजापति अपर पुलिस अधीक्षक। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.