त्योहार के मद्देजनर अराजकतत्वों पर रखे पैनी नजर : एसपी
पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने सोमवार की शाम लालगंज थाने का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। उन्होंने थाना प्रांगण का भ्रमण कर देखा और साफ-सफाई का निर्देश दिया। साथ ही बैरक रसोई हवालात मालखाना का निरीक्षण किया।
जासं, लालगंज (मीरजापुर) : पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने सोमवार की शाम लालगंज थाने का निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। उन्होंने थाना प्रांगण का भ्रमण कर देखा और साफ-सफाई का निर्देश दिया। साथ ही बैरक, रसोई, हवालात, मालखाना का निरीक्षण किया। त्योहार रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों को देखा। उन्होंने कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि त्योहार को देखते हुए पुलिस अराजकतत्वों और शरारती तत्वों के साथ अपराधियों पर पैनी नजर रखे। इस अवसर पर सीओ प्रमोद कुमार, प्रभारी निरीक्षक श्याम बिहारी सहित उपनिरीक्षक आदि उपस्थित रहे। इसके पहले लहंगपुर पुलिस चौकी पर पहुंच कर जायजा लिया। बोर्ड को अपडेट करने को कहा तथा मेस को व्यवस्थित करने के लिए निर्देशित किया। चौकी प्रभारी विनोद यादव मौके पर नहीं मिले बताया गया कि आवश्यक कार्य से मीरजापुर गए हुए थे।