चंदौली, भदोही व मीरजापुर के प्लांटरों आशंका
जागरण संवाददाता मीरजापुर प्रधान ढाबा के मालिक व पूर्व प्रधान राजेश यादव की प्लाटिग में दखल
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : प्रधान ढाबा के मालिक व पूर्व प्रधान राजेश यादव की प्लाटिग में दखल देने के चलते हत्या कराए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस भी प्लाटिग व प्रधानी चुनाव के बिदु को मानकर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक इसमें चंदौली, भदोही व मीरजापुर के कुछ बड़े लोगों का हाथ होने की आशंका है।
पूर्व प्रधान राजेश यादव प्लाटिग करने वाले लोगों का सहयोग करते थे। कहीं किसी प्रकार का विवाद होता था तो उसमें सुलझाने का काम करते थे। यहीं बाते कुछ लोगों को बुरी लगती थी। ग्रामीणों व पुलिस की बात मानी जाए तो बेलहरा इलाके में कुछ लोग किसी बड़े प्लाट की प्लाटिग कर रहे हैं। उनका किसी से विवाद चल रहा है। इसके बारे में लोगों ने पूर्व प्रधान को बताया तो उन्होंने मामला सुलझाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कुछ लोगों से बातचीत भी की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं थे। प्लाटर राजेश यादव को धीरे-धीरे अपने रास्ते का काटा समझने लगे। यही कारण है कि उनका चंदौली, भदोही व मीरजापुर के कुछ लोगों से नोकझोंक भी हुआ था। इन्हीं लोगों पर उनकी द्वारा हत्या कराए आने की आशंका जताई जा रही है। अभी तक की छानबीन में पुलिस को काफी अहम सुराग मिले हैं। पुलिस द्वारा जल्द ही घटना का पर्दाफाश किए जाने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि 20 नवंबर को पूर्व प्रधान राजेश यादव की बेलहरा मोड़ पर देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।