फतहां व भोगांव घाट के बहुरेंगे दिन, नमामि गंगे से ही नवनिर्माण
काफी अरसे से दंश क्षेल रहे फतहां घाट के दिन अब बहुरने वाले हैं। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल की नजर अपने आवास से आते समय फतहां घाट पर पड़ी। इसे देखकर उन्होंने नमामि गंगे परियोजना से जुड़े अधिकारियों को तलब किया और प्रस्ताव मांगा।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : काफी अरसे से दंश झेल रहे फतहां घाट के दिन अब बहुरने वाले हैं। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल की नजर अपने आवास से आते समय फतहां घाट पर पड़ी। इसे देखकर उन्होंने नमामि गंगे परियोजना से जुड़े अधिकारियों को तलब किया और प्रस्ताव मांगा।
नमामि गंगे प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल, अपर जिलाधिकारी यूपी ने अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ एसपी आवास के सामने स्थित फतहां घाट पर रूककर निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा फतहां व भोगांव घाट के सुंदरीकरण व सु²ढ़ीकरण की स्वीकृति प्रदान करते हुए नमामि गंगे प्रोजेक्ट के अधिकारी तनवीर से तत्काल प्रस्ताव मांगा है। प्रोजेक्ट अधिकारी तनवीर ने बताया कि फतहां व भोगांव घाट के नवनिर्माण के लिए जिलाधिकारी द्वारा सहमति दे दे गई है, जिसका प्रोजेक्ट बनाकर जल्द ही डीएम के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। वहां से स्वीकृति मिलते ही दोनों घाटों पर नमामि गंगे द्वारा निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि फतहां व भोगांव घाट के सुंदरीकरण व सु²ढ़ीकरण तथा नवनिर्माण से गंगा नदी से घाट का कटान भी रूकेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को भी काफी फायदा मिलेगा।