किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र से मिलेंगे उन्नत बीज
बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के कृषि विज्ञान केंद्र से किसानों को उन्नत बीज मिलेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष प्रो. श्रीराम सिंह ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केन्द्र पूसा नई दिल्ली एवं फारड फाउंडेशन वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में अनूसूचित जाति उप परियोजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मीरजापुर के अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों के किसानों को 20 नवंबर को कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के किसानों को गेहूं की उन्नतिशील प्रजाति एचडी 30
जासं, मीरजापुर : बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर के कृषि विज्ञान केंद्र से किसानों को उन्नत बीज मिलेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष प्रो. श्रीराम सिंह ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- राष्ट्रीय जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केन्द्र, पूसा नई दिल्ली एवं फारड फाउंडेशन वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में अनूसूचित जाति उप परियोजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। मीरजापुर के अनुसूचित जाति बाहुल्य क्षेत्रों के किसानों को 20 नवंबर को कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षित किया जाएगा। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के किसानों को गेहूं की उन्नतिशील प्रजाति एचडी 3086 बीज का वितरण भी किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व भूतपूर्व कुलपति काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी प्रो पंजाब सिंह किसानों को संबोधित करेंगे। किसान कार्यक्रम में शामिल होकर उनके विचारों को सुने और उन्नत बीज प्राप्त करें।