समय से पहले धान खरीद बंद, किसानों में आक्रोश
पहाड़ी ब्लाक अंतर्गत मोहनपुर भवरख स्थित धान क्रय केंद्र पर दर्जनों की संख्या में किसान अपना धान लेकर पहुंचे तो क्रय केंद्र में ताला लटका देख आक्रोशित हो गए। किसानों ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी लिया तो बताया कि खरीद बंद हो गई है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर 12 फरवरी के अंदर धान खरीद शुरु नहीं हुआ तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर धान रखकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
जासं, पड़री (मीरजापुर) : पहाड़ी ब्लाक अंतर्गत मोहनपुर भवरख स्थित धान क्रय केंद्र पर दर्जनों की संख्या में किसान अपना धान लेकर पहुंचे तो क्रय केंद्र में ताला लटका देख आक्रोशित हो गए। किसानों ने इस संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी लिया तो बताया कि खरीद बंद हो गई है। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर 12 फरवरी के अंदर धान खरीद शुरु नहीं हुआ तो राष्ट्रीय राजमार्ग पर धान रखकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। मोहनपुर भवरख स्थित धान क्रय केंद्र पर क्षेत्रीय किसान धान लेकर पहुंचे तो क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा धान खरीदी बंद कर दिया गया है। किसान यूनियन भानु के युवा जिलाध्यक्ष दुर्गेश पटेल भी मौके पर पहुंचे और फोन से जिलाधिकारी से वार्ता किया तो पता चला कि पूरे जनपद में धान खरीद बंद कर दिया गया है और लक्ष्य पूरा हो चुका है। जिसके बाद किसानों ने यह निर्णय लिया कि शासन द्वारा 28 फ़रवरी तक धान खरीदी का समय निर्धारित है, परन्तु क्रय केंद्रों पर किसानों के आड़ में व्यापारियों का धान भारी मात्रा में खरीदा गया है। अमित प्रताप ¨सह, अंशुमान ¨सह, विष्णु ¨सह, विपिन पटेल, सर्वेश कुमार, जटाशंकर ¨सह, अनूप पटेल, विजय शंकर ¨सह, राकेश पटेल, अनिल ¨सह, उमाशंकर ¨सह, प्रमोद कुमार, विनोद ¨सह आदि मौजूद रहे।