पूर्व सैनिकों की समस्याएं प्राथमिकता पर हल होंगी : एडीएम
पूर्व सैनिकों की समस्याएं जिसमें भूमि विवाद शस्त्र लाइसेंस हैंडपंप रीबोर बिजली व्यवस्था चकरोड संबंधी विवादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह ने सैनिक बंधु की बैठक की और पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनी गईं।
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : पूर्व सैनिकों की समस्याएं जिसमें भूमि विवाद, शस्त्र लाइसेंस, हैंडपंप रीबोर, बिजली व्यवस्था, चकरोड संबंधी विवादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह ने सैनिक बंधु की बैठक की और पूर्व सैनिकों की समस्याएं सुनी गईं। एडीएम ने सभी पूर्व सैनिकों का आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को हर हाल में निस्तारित कराया जाएगा। इस बैठक में सदर, मड़िहान, लालगंज और चुनार तहसील के पूर्व सैनिकों ने हिस्सा लिया। उपस्थित पूर्व सैनिकों ने बारी-बारी से अपनी समस्याएं सुनाईं जिसे एडीएम ने नोट भी किया। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी अनिल कुमार ने सभी पूर्व सैनिकों का परिचय कराया। एडीएम ने आश्वासन दिया कि इन समस्याओं का प्राथमिकता पर निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद किसी ने कोई प्रस्ताव नहीं दिया तो सभी का आभार व्यक्त कर बैठक पूरी की गई।