कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के लिए हुआ नामांकन
उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा के द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2019-20 के लिए चुनाव आगामी 21 दिसंबर होना है। शुक्रवार को नामांकन के दौरान अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार बृजेश कुमार सिंह व विनय कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन किया। वहीं मंत्री पद के लिए पूनम सिंह व रमेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार गौतम व सुनील कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष पद के लिए अलंबदा सिंह और वंशीधर द्वारा नामांकन किया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी वंशीधर द्वारा नामांकन फार्म वापस लिया गया। इसके बाद नामांकन फार्मो की जांच के बाद सभी फार्म वैध पाए गए। निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शाक्य ने बताया कि चुनाव 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे से मतदान आरंभ होगा।
जासं, मीरजापुर : उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ जनपद शाखा के द्विवार्षिक चुनाव वर्ष 2019-20 के लिए चुनाव आगामी 21 दिसंबर होना है। शुक्रवार को नामांकन के दौरान अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार, बृजेश कुमार सिंह व विनय कुमार श्रीवास्तव ने नामांकन किया। वहीं मंत्री पद के लिए पूनम सिंह व रमेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार गौतम व सुनील कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष पद के लिए अलंबदा सिंह और वंशीधर द्वारा नामांकन किया गया। कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रत्याशी वंशीधर द्वारा नामांकन फार्म वापस लिया गया। इसके बाद नामांकन फार्मो की जांच के बाद सभी फार्म वैध पाए गए। निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार शाक्य ने बताया कि चुनाव 21 दिसंबर को सुबह 11 बजे से मतदान आरंभ होगा।