Move to Jagran APP

संगठन की मजबूती पर जोर

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई चुनार की बैठक रविवार को शारीरिक दूरी के बीच अदलहट बाजार में कामेश्वर पाल के आवास पर हुई। इसमें प्रदेश संगठन मंत्री महेंद्रनाथ सिंह ने नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष राजेश दुबे से करोना महामारी के चलते विलंब हुए सदस्यता अभियान को तेजी लाकर पूरा करने व पुराने सदस्यों से संपर्क कर उन्हें जोड़ने तथा नए सदस्य बनाने को कहा।

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Jun 2020 09:46 PM (IST)Updated: Sun, 28 Jun 2020 09:46 PM (IST)
संगठन की मजबूती पर जोर
संगठन की मजबूती पर जोर

जासं, अदलहाट (मीरजापुर) : ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन तहसील इकाई चुनार की बैठक रविवार को शारीरिक दूरी के बीच अदलहट बाजार में कामेश्वर पाल के आवास पर हुई। इसमें प्रदेश संगठन मंत्री महेंद्रनाथ सिंह ने नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष राजेश दुबे से करोना महामारी के चलते विलंब हुए सदस्यता अभियान को तेजी लाकर पूरा करने व पुराने सदस्यों से संपर्क कर उन्हें जोड़ने तथा नए सदस्य बनाने को कहा। जिलाध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। मंडल अध्यक्ष हौसला प्रसाद तिवारी ने कहा कि ग्रापए एक ऐसा संगठन है, जो पत्रकारों की हित की लड़ाई लड़ता है। निसार अहमद ने कहा कि पत्रकार समाज का आइना होता है, जो दबे-कुचले समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाता है लेकिन अपनी लडाई में वह पीछे है। इसलिए अपनी लड़ाई लड़ने के लिए सभी को संगठित होना होगा। बैठक को पूर्व जिलाध्यक्ष फजेंद्र प्रसाद शास्त्री ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता अवधेश त्यागी व संचालन राजेश कुमार दुबे ने किया। इस दौरान राजेश जायसवाल, राजेश अग्रहरि, राजेश्वर पाल, सतीशचंद्र मिश्रा, श्रीकांत कुशवाहा, राजेश द्विवेदी, सुशील कुमार, उपेंद्रनाथ सिंह, जयप्रकाश सिंह आदि रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.