विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चुनार में श्रीराम के राज्याभिषेक के साथ रामलीला का भावपूर्ण मंचन, जयकारों से गूंजा पंडाल

By Gurupreet Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 23 Oct 2026 05:20 PM (IST)

चुनार में श्री राघवेंद्र रामलीला नाट्य समिति द्वारा आयोजित रामलीला में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का भावपूर्ण मंचन किया गया। ...और पढ़ें

चुनार रामलीला में श्रीराम के राज्याभिषेक से भावविभोर हुए श्रद्धालु।

चुनार रामलीला में श्रीराम के राज्याभिषेक से भावविभोर हुए श्रद्धालु।

HighLights

  1. चुनार रामलीला में भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक का भावपूर्ण मंचन।

  2. गुरु वशिष्ठ ने प्रभु श्रीराम का राजतिलक कर आशीर्वाद दिया।

  3. रामराज्य की महिमा और लोककल्याण का संदेश प्रसारित हुआ।

जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर)। श्री राघवेंद्र रामलीला नाट्य समिति की ओर से रामलीला मैदान चुनार में चल रही रामलीला के 20वें दिन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की लीला का भावपूर्ण मंचन किया गया। भगवान श्रीराम के अयोध्या के राजा बनने का दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरा पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।

वाराणसी से आईं गायिका पिंकी मिश्रा, धीरज तिवारी, सेजल ठाकुर और वीरेंद्र श्रीवास्तव की भक्तिमय संगीत प्रस्तुतियों ने वातावरण को राममय बना दिया। भजनों की प्रस्तुति पर श्रद्धालु भावविभोर होकर प्रभु श्रीराम की भक्ति में लीन रहे। गुरु वशिष्ठ ने भगवान श्रीराम का तिलक कर उनका राज्याभिषेक किया। इसके बाद ऋषि-मुनियों ने भी उनका तिलक कर आशीर्वाद दिया।

भगवान श्रीराम माता सीता के साथ राजगद्दी पर विराजमान हुए। हर्षातिरेत में लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और हनुमान के साथ पूरी अयोध्या ने उत्सव मनाया गया। अवधपुरी नरेश श्रीराम ने महाराज सुग्रीव, अंगद, विभीषण सहित अन्य सहयोगियों को अलंकार एवं आभूषण भेंटकर अयोध्या से विदा किया।

रामराज्य की महिमा का वर्णन करते हुए- दैहिक दैविक भौतिक तापा, राम राज नहिं काहुहि ब्यापा... चौपाई के माध्यम से आदर्श शासन, सुख-शांति और लोककल्याण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीकांत पांडेय, बचाऊलाल सेठ, संजय साहू, अमित गुप्ता, महेंद्र साहू, ब्रजनंदन कुशवाहा आदि थे।