विद्युत विभाग ने बकायेदारों से वसूले चार लाख
जासं, लालगंज (मीरजापुर): विद्युत उपकेंद्र लालगंज में शुक्रवार को छह बकायेदारों से 3.98 लाख रुपये की
जासं, लालगंज (मीरजापुर): विद्युत उपकेंद्र लालगंज में शुक्रवार को छह बकायेदारों से 3.98 लाख रुपये की वसूली की गई। केंद्र पर बि¨लग की गड़बड़ी सुधार के लिए बाजारवासियों ने शिकायत की। एसडीओ को विद्युत उपभोक्ताओं ने बताया कि बाजार व कस्बे में लगे मीटर में गड़बड़ी है। जिसके कारण मीटर विद्युत उपभोक्ता तकनीकी खामियों के कारण लंबी राशि की बिल देखकर हैरान है।
एसडीओ सुनील कुमार टीम के साथ विद्युत उपकेंद्र पर शिविर लगाकर बकायेदारों से तीन लाख अठ्ठानबे हजार बकाया वसूल किया। वे विद्युत उपभोक्ताओं की शिकायत को भी सुना। बाजार व गांव के उपभोक्ता मीटर गड़बड़ी का मुद्दा एसडीओ के समक्ष रखे। उपभोक्ताओं ने कहा कि बल्व, पंखे का खर्च बेतहासा आ रहा है। जिसके कारण शुल्क जमा करना कठिन होता जा रहा है। कमाई के विपरीत बिल खौफ बढ़ा रहा है। एसडीओ सुनील कुमार ने बाजार के लोगों को आश्वस्त किए कि गड़बड़ मीटर ठीक कराया जाएगा। किसी उपभोक्ता को डरने की जरूरत नहीं है। लालगंज बाजार निवासी गणेश सोनी ने कहा कि पूरे कस्बे के मीटर की जांच किया जाए। विद्युत टीम में अवर अभियंता तेजुराम गौतम, संतोष यादव, वृजेश दुबे, गुलाम अली, तेजू केशरवानी, मुरारी पाल आदि ने विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण किए। आए दिन होती बिजली गुल
लालगंज विद्युत उप केंद्र के लहंगपुर फीडर में आए दिन गड़बड़ी से पूरे फीडर की बिजली गुल हो जा रही है। जिससे उपभोक्ता काफी परेशान है। इस समय हैंडपंप पानी छोड़ दिए है। बिजली के उपलब्धता पर ही पानी भी उपलब्ध हो पा रहा है।