Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    शिकारियों की ओर से जंगल में बिछाए गए बिजली के तार मिले

    By JagranEdited By:
    Updated: Fri, 12 Mar 2021 07:35 PM (IST)

    जागरण संवाददाता हलिया (मीरजापुर) स्थानीय वन रेंज के मवईकला से बसुहरा बंधैता तक लगभग दो

    Hero Image
    शिकारियों की ओर से जंगल में बिछाए गए बिजली के तार मिले

    जागरण संवाददाता, हलिया (मीरजापुर) : स्थानीय वन रेंज के मवईकला से बसुहरा बंधैता तक लगभग दो किमी तक गुरुवार की देर रात शिकारियों की ओर जंगली जानवरों के शिकार के लिए करेंट प्रवाहित तार बिछाए गए थे। इसकी सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर विद्युत आपूर्ति को बंद कराया। बिछाए गए नंगे तार को कब्जे में ले लिया। जंगल के इधर उधर शिकारियों की तलाश की लेकिन अंधेरे में कोई दिखा नहीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वन विभाग की टीम के आने की जानकारी पर शिकारी मौके से फरार हो गए थे। जंगली जानवरों के शिकार करने के लिए शिकारियों की ओर से विद्युत प्रवाहित नंगे तार को वन क्षेत्र में अक्सर फैलाया जाता है। इसके बाद जानवरों का शिकार कर उनके मांस व खाल को बेंचकर व्यापार किया जाता है।

    इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी प्रेमप्रकाश चौबे ने बताया कि लगभग दो किलोमीटर के क्षेत्र में विद्युत प्रवाहित तार फैलाया गया था। इस मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी। टीम में डिप्टी रेंजर रवि दूबे, वन दारोगा रामदुलार तिवारी, वन्यजीव रक्षक राणा प्रताप सिंह, आनंद कुमार को बताए गए स्थान पर भेजा।