Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    महिलाओं को दी शिक्षा, स्वास्थ्य व पोषण संबंधी जानकारी

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 05 Sep 2021 03:18 PM (IST)

    जागरण संवाददाता सीखड़ (मीरजापुर) शिक्षक दिवस पर राजकीय पीजी कालेज की ओर से महिला अध्

    Hero Image
    महिलाओं को दी शिक्षा, स्वास्थ्य व पोषण संबंधी जानकारी

    जागरण संवाददाता, सीखड़ (मीरजापुर) : शिक्षक दिवस पर राजकीय पीजी कालेज की ओर से महिला अध्ययन केंद्र की परिकल्पना को साकार करने के लिए प्राथमिक विद्यालय मगरहां में परिचर्चा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

    वक्ताओं ने विभिन्न महिला समूहों के साथ अनौपचारिक परिचर्चा व संवाद कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की महिलाओं को शिक्षित किए जाने के प्रयासों और शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला।

    महाविद्यालय की प्राध्यापिका डा. स्मिता गौतम ने महिलाओं के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि वर्तमान परिस्थियों में स्वास्थ्य के प्रति सभी को जागरूक होना होगा। उन्होंने छात्राओं व महिलाओं को पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्राचार्या डा. मृणालिनी सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन महिला विकास के लिए आवश्यक हैं। लक्ष्मी आजीविका समूह की कविता देवी के नेतृत्व में कई समूहों की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। ग्राम प्रधान महिपाल सिंह ने भी कन्या शिक्षा पर बल देने की बात कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें