गड़ई नदी का पूर्वी तटबंध टूटा, फसल जलमग्न
गड़ई नदी का पूर्वी तटबंध टूटा फसल जलमग्न।
By JagranEdited By: Published: Sun, 04 Aug 2019 09:19 PM (IST)Updated: Sun, 04 Aug 2019 09:19 PM (IST)
जागरण संवाददाता, जमालपुर (मीरजापुर) : अहरौरा डैम से संचालित गड़ई नदी का पूर्वी तटबंध रविवार को दोपहर बाद क्षेत्र के गोगहरा गांव के पास टूट जाने से किसानों की लगभग सौ बीघा फसल पानी से जलमग्न हो गई। बरसात न होने से किसानों के धान की रोपाई के लिए अहरौरा डैम से पानी गड़ई नदी में छोड़ा गया था। गोगहरा गांव के पास तटबंध जर्जर रहने से तटबंध टूट गया और किसानों की फसल देखते ही देखते पानी में डूब गई। बहुआर गांव के पास बने रेगुलेटर का फाटक सिचाई के लिए बंद किया गया था। अचानक पानी बढ़ जाने से तटबंध टूट गया। जिससे खेतों में पानी भर जाने से किसानों के दिन रात की मेहनत पानी में मिल गई और आíथक क्षति हुई।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें