ब्रिटिश शासन काल में बना था क्राइस्ट चर्च
अपने आप में शान्ति और प्रेम का अटूट संगम स्थापित करता बेहतरीन बनावट सर्व धर्म संभाव का संदेश देता आदर्श नगर पंचायत कछवां में ब्रिटिश शासन में बनकर तैयार होने वाला ईसाईयों के प्रभु ईशु मसीह का घर क्राइस्ट चर्च सन् 1939 में बनकर तैयार हुआ था।
जासं, कछवां (मीरजापुर) : अपने आप में शान्ति और प्रेम का अटूट संगम स्थापित करता बेहतरीन बनावट सर्व धर्म संभाव का संदेश देता आदर्श नगर पंचायत कछवां में ब्रिटिश शासन में बनकर तैयार होने वाला ईसाइयों के प्रभु ईशु मसीह का घर क्राइस्ट चर्च सन् 1939 में बनकर तैयार हुआ था। जो आज भी अपनी बुलंदी को बयां करता है और ईसाई समुदाय इन दिनों अपने सबसे बड़े त्योहार को मनाने के लिए काफी उत्साहित है और बड़े ही जोर शोर के साथ साज सज्जा और रंग रोगन की तैयारी चल रही है। क्रिसमस ईसा मसीह यीशु के जन्म की खुशी में मनाया जाने वाला पर्व है। इस सजावट के प्रदर्शन में क्रिसमस का पेड़, रंग बिरंगी रोशनियां, जन्म के झांकी और हॉली आदि शामिल हैं। सांता क्लॉज जिसे क्रिसमस का पिता भी कहा जाता है कि दोनों का मूल भिन्न है। क्रिसमस से जुड़ी एक लोकप्रिय पौराणिक परंतु कल्पित शख्सियत है जिसे अक्सर क्रिसमस पर बच्चों के लिए तोहफे लाने के साथ जोड़ा जाता है। सांता के आधुनिक स्वरूप काफी लोकप्रिय है।