विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

विंध्य क्षेत्र में 16109 लोगों का पूरा होगा सपना, जल्द मिलेगा अपना घर

By Amit Kumar Tiwari Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 10 Sep 2026 06:52 PM (IST)

मीरजापुर के विंध्य क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 16109 पात्र लाभार्थियों को जल्द ही अपना घर मिलेगा। चयन ...और पढ़ें

मीरजापुर के विंध्य क्षेत्र में 16109 परिवारों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का लाभ।

मीरजापुर के विंध्य क्षेत्र में 16109 परिवारों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास का लाभ।

HighLights

  1. 16109 लाभार्थियों को मिलेगा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ।

  2. पात्र लाभार्थियों के चयन में पहली बार AI का उपयोग किया गया।

  3. प्रत्येक लाभार्थी को 1.20 लाख रुपये तीन किस्तों में मिलेंगे।

जागरण संवाददाता, मीरजापुर। विंध्य क्षेत्र में छत का सपना देख रहे परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री आवास के पात्र लाभार्थियों को जल्द ही अपना आवास मिल सकेगा। सर्वे के बाद जनपद में लगभग 87 हजार लाभार्थी पात्र मिले थे। पहले चरण में शासन की ओर से 16109 लाभार्थियों के लिए आवास देने का लक्ष्य जारी किया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार की ओर से सभी खंड विकास अधिकारियों को ब्लाकवार लक्ष्य आवंटन किया गया है। योजना के तहत घर बनवाने के लिए एक लाख 20 हजार रुपये प्रति लाभार्थी मिलेंगे। जनपद में वर्ष 2016-17 से वर्ष 2024-25 तक कुल 70852 लोगों को आवास मिल चुका है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के आवास प्लस 2024 योजना के तहत परिवार सर्वेक्षण कराया गया था। इस दौरान चिह्नित अपात्र परिवारों के स्व सर्वेक्षण सत्यापन, चेकर सत्यापन और फिर अपात्र परिवारों को हटाने का कार्य किया गया था। सर्वेक्षण से सिस्टम जनरेटेड वरीयता सूची अर्थात प्रायोरिटी लिस्ट तैयार की गई थी।

ग्रामीण विकास मंत्रालय के ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आवास प्लस 2024 परिवार सर्वेक्षण डेटाबेस की जांच के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया। पात्र लाभार्थियों का चयन करने के लिए पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अर्थात एआइ के माध्यम से आवेदकों का सत्यापन कराया गया था। एआइ के माध्यम से सत्यापन के बाद ही आवास के लाभार्थियों की अंतिम सूची जारी की गई।

हलिया में 4805 व पटेहरा कला ब्लाक में 2283 आवास
परियोजना निदेशक डीआरडीए धर्मजीत सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के वित्तीय वर्ष 2026-27 में आवास निर्माण का लक्ष्य निर्धारण किया गया है। विकास खंड छानबे में 986, सिटी नगर में 1423, हलिया में 4805, जमालपुर में 874, कोन में 427, लालगंज में 1794, मझवां में 386, नरायनपुर में 377, पहाड़ी में 727, पटेहरा कला में 2283, राजगढ़ में 1907 और सीखड़ में 120 लाभार्थियों का चयन किया गया है।

लाभार्थियों को तीन किस्तों में मिलेगा 1.20 लाख रुपये
प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थियों को 1.20 लाख रुपये तीन किस्त में सीधे खाते में भेजी जाती है। साथ ही 90 दिन की वीबी जीरामजी मजदूरी के रुपये खाते में भेजा जाएगा। पहली किस्त 40 हजार मिलती है। दुसरी किस्त 70 हजार रुपये प्लिंथ पर आने पर मिलता है। वहीं 10 हजार रुपये तीसरी किस्त लिंटर पड़ने के बाद दिया जाता है। 12 हजार रुपये शौचालय का निर्माण कार्य कराने के लिए लाभार्थियों को मिलेगा।

शासन से निर्धारित एसओपी के अनुसार विकास खंड व ग्राम पंचायतवार आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष पात्र लाभार्थियाें का आवास स्वीकृति व निर्माण कराने का निर्देश खंड विकास अधिकारियों को दिया गया है। आवासहीन लोग लाभांवित होंगे।

-

विशाल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी।