डीएम एसपी ने रूट मार्च कर शांति से ईद मनाने की अपील
रमजान एवं ईद की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने संयुक्त रूप से रविवार को फोर्स के साथ नगर में रूट मार्च किया। उन्होंने लोगों से कहा कि लॉकडाउन चल रहा हैं इसलिए त्योहार मनाते समय शासन के द्वारा जारी किए
जागरण संवाददाता, मीरजापुर : रमजान एवं ईद की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने रविवार को मय फोर्स नगर में रूट मार्च किया। उन्होंने लोगों से कहा कि लॉकडाउन चल रहा हैं इसलिए त्योहार मनाते समय शासन के द्वारा जारी किए गए निर्देशों का ध्यान रखे। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरते। किसी प्रकार की भीड़ नहीं लगाए। शारीरिक दूरी का पूरी तरह से पालन करे, जिससे कोरोना वायरस की चपेट में आने से बच सके।
एसपी ने कहा नमाज अदा करने वालों से कहा कि चांद दिखने पर शांति से अपने अपने घर में नमाज अदा करे। अच्छे से त्येाहार मनाए। किसी प्रकार की समस्या आने पर पुलिस को अवगत कराए। इस दौरान एक बाइक पर दो लोगों को सवार पाए जाने पर उनका चालान किया गया। रूर्च मार्च पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिविल लाइन से निकलकर संकट मोचन, तरकापुर, वासलीगंज, घंटाघर, त्रिमोहानी, टेढ़ीनीम, नारघाट होते हुए इमामबाड़ा पर पहुंचकर समाप्त हुआ। रूट मार्च के दौरान जनता ने ताली बजाकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वागत किया और पुष्प वर्षा की। अपर पुलिस अधीक्षक नगर प्रकाश स्वरुप पांडेय, सीओ नगर सुधीर कुमार, सदर संजय कुमार सिंह, शहर कोतवाल रवींद्र यादव, कटरा कोतवाल रमेश यादव, सीमा सिंह, गीता राय, संतोष यादव आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।