डीएम व एसपी ने अष्टभुजा हेलीपैड सुरक्षा का जाना हाल
29 नवंबर को जनपद में आ रहे राष्टपति रामनाथ कोविद व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ शनिवार को विध्याचल हेलीपैड समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देश जारी किया।
जागरण संवाददाता मीरजापुर : 29 नवंबर को जनपद में आ रहे राष्ट्रपति रामनाथ कोविद व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को देखते हुए जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल व पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने पुलिस फोर्स के साथ शनिवार को विध्याचल हेलीपैड समेत अन्य स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सभी स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को विभिन्न दिशा निर्देश जारी किया।
डीएम व एसपी शनिवार की सुबह दस बजे सबसे पहले अष्टभुजा हेलीपैड पर पहुंचे। वहां का निरीक्षण करते हुए लोक निर्माण विभाग से हेलीपैड के निर्माण की जानकारी ली। एसपी ने राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर प्रस्थान तक के सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बताया। इसके बाद कालीखोह तिराहा पहुंचे वहां भी निरीक्षण किया। कांशीराम आवास के साथ ही अन्य स्थानों को देखा। अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनको जो काम दिया जाए उसे पूरी निष्ठा से निभाई जाए। जिससे राष्ट्रपति व मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने पाए। इसके में भ्रमण कर गतविधियों की पूरी जानकारी लेने को कहा। इसके अलावा डाग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ता ने इन स्थानों की सघनता से चेकिग की।