सोल्लास मनी दीवाली जमकर बिकी मिठाई
दीपों का प्रकाश पर्व दीपावली क्षेत्र में धूमधाम से बुधवार को मनाया गया। लोगों श्रद्धा से प्रथम पूज्य गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की। दीवाली के अवसर पर पूजा के बाद दीपों, मोमबत्तियों एवं बिजली की रोशनी से अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को रोशन किया। शाम होते ही लोगों ने पटाखे जलाएं।
जागरण संवाददाता, चुनार (मीरजापुर) : दीपों का प्रकाश पर्व दीपावली क्षेत्र में धूमधाम से बुधवार को मनाया गया। लोगों ने श्रद्धा से प्रथम पूज्य गणेश और मां लक्ष्मी की पूजा की। दीवाली के अवसर पर पूजा के बाद दीपों, मोमबत्तियों एवं बिजली की रोशनी से अपने घरों, दुकानों एवं प्रतिष्ठानों को रोशन किया। शाम होते ही लोगों ने पटाखे जलाएं।
नगर का हर घर कहीं दीपक व मोमबत्ती तो कही विद्युत झालरों की बेहतरीन रोशनी से सजा दिखाई दिया। लोगों ने सुख, समृद्धि के लिए रात में महालक्ष्मी का पूजन किया। इससे पहले कुछ लोग नजदीक के मंदिरों में भी गए। रोशनी का पर्व दीपावली धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने मिठाई बांटकर एक दूसरे को बधाई दी। बच्चों व युवाओं ने अपने खूब आतिशबाजी की। दीपावली को लेकर लोगों में उत्साह चरम पर रहा। बुधवार को सुबह सात बजते-बजते मिठाई की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगनी शुरू हो गई थी। जहां लोगों ने दिनभर जमकर खरीदारी की। इसके बाद घरों में दीपावली मनाई। मिठाई के साथ पटाखा-आतिशबाजी, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां, लाई-चूरा और खिलौनों की बिक्री भी हुई। सूरज ढलने से पहले तक बाजारों में मेले जैसा माहौल रहा। सुबह से ही लोगों में दिवाली के प्रति उत्साह था। शाम होते ही मंदिर तथा घर बिजली की रोशनी में नहा गए। आतिशबाजी के साथ आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से नहा गया। मुहूर्त के अनुसार गणेश तथा मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना की गई। वहीं बालिकाओं ने घरों के आंगन में शानदार रंगोली का भी निर्माण किया। पुलिस ने दिपावली को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। पुलिस पूरा दिन बाजार में चक्रमण करती दिखाई दी।